Skip to content

Menu
  • Home
  • Tech
  • Finance
  • Games
  • Crypto
  • Money
  • Motivation
  • Reviews
Menu

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता ऊर्फ मुनमुन दत्ता की हुई वापसीए

Posted on January 20, 2023

टीवी के पसंदीदा कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में लीड रोल बबिता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता पिछले दो महीनों से किसी भी एपिसोड में नजर नहीं आ रही थी। उनके शो से गायब होने को लेकर कई खबरें और अफवाहें चल रही थी। उनके शो को छोड़ने को लेकर बातें फैल रही थी।

पर अंततः वो दो महीने के एक अंतराल के बाद फिर से दर्शकों को अपने डायलॉग और अभिनय से हंसाने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार उन सभी अफवाहों पर विराम लग गया हैए जिसमे कहा गया था कि मुनमुन दत्ता ने शो को अलविदा कह दिया है।

यहथीमुनमुनकेशोसेगायबहोनेकीवजह

दरअसल मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया थाए जिसमे उन्होंने एक जाति विशेष को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ कि कई लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए उनके गिरफ्तारी तक की मांग कर डाली। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है को लोग इस कदर नाराज थे कि उनको शो से निकालने तक की मांग करने लगे।

जब तक कि उनको अपनी गलती का एहसास होताए तब तक यह वीडियो ना जाने कितने लोगों तक पहुंच चुका था। अंत में उन्होंने अपने इस टिप्पणी के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी। लेकिन इसके बावजूद भी मामला शांत नही हुआ।

शोकेनिर्माताभीथेनाराज

मिली जानकारी के मुताबिक शो के निर्माता असित मोदी उनके इस टिप्पणी से खासा नाराज चल रहे थे। उनके मुताबिक ऐसी किसी तरह की बात साझा करना गलत है। साथ ही वे चाहते थे कि वो एक वीडियो जारी करे और जनता से माफी मांगें। जैसा कि उनका ट्विटर अकाउंट बता रहा हैए वो अपने इस टिप्पणी के लिए बेहद शर्मिंदा हैंए और सार्वजनिक रूप से माफी मांगा।

इसके बाद से ही वो तारक मेहता के उल्टा चश्मा के आगामी किसी भी एपिसोड में दिखाई नही दे रही थी। ऐसे में दर्शकों को लगा कि उपर्युक्त कारणों से उन्होंने शो को छोड़ दिया है।

कईराज्योंमेंदर्जहुईथीएफआईआर

बताते चलें कि मुनमुन दत्ता के खिलाफ देश के कई राज्यों में एफण् आईण् आरण् तक दर्ज करवाया गयाए जिसमे उत्तर प्रदेशए राजस्थानए मध्य प्रदेशए महाराष्ट्र और गुजरात शामिल हैं। आप अंदाजा लगा सकते है कि देश की जनता उनसे किस कदर नाराज थी। मुनमुन को राहत तब मिली जब सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज किए गए सभी एफण् आईण् आरण् पर विचार करते हुए रोक लगाने का निर्णय लिया।

2 महीनेबादहोरहीवापसी

शो के निर्माता असित मोदी ने लगातार चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए अपने हालिया बयान में बोला कि मुनमुन शो का एक अहम हिस्सा है। साथ ही उन्होंने सभी अफवाहों को बेबुनियाद और गलत बताया। उनके मुताबिक मुनमुन दत्ता जल्द ही शो में धमाकेदार वापसी करेंगी और पहले की तरह अपने डायलॉग और अभिनय से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया कि पिछले के कुछ एपिसोड में उनकी आवश्यकता नहीं थीए और इसीलिए वो शूटिंग का हिस्सा नहीं थी। अब वो फिर से जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाली है।

आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा उन टॉप शो में से एक है जिसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता हैए ऐसे में किसी एक पसंदीदा किरदार के अनुपस्थित रहने से शो पर असर पड़ सकता है।

 

 

 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Paleontologists have found a massive dinosaur tail that is more than 72 million years old right in the Mexican desert.
  • Top 18 Most Visited Cities In The World
  • 8 Most Amazing Advanced Robots That Will Change Our World
  • São Paulo FC Net Worth & YouTube Earnings | SPFC 2023
  • Best private student loan Guidance 2023

Archives

  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022

Categories

  • Archaeology
  • Crypto
  • dogs
  • Finance
  • Gadgets
  • Games
  • manoranjan
  • Money
  • Motivation
  • Reviews
  • Tech
  • Uncategorized
  • University
  • USA
©2023 | Design: Newspaperly WordPress Theme